दिल्ली: सोशल मीडिया पर फ्रेंड बने दो लोगों ने किया युवती से बलात्कार, मेरठ से दोनों आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच पर 18 वर्षीय एक युवती के मित्र रहे दो लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आंबेडकर नगर पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज मामले के आधार पर दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार, युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने दोपहर करीब एक बजे उसे मदनगीर के एक चौराहे पर बुलाया। शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि युवती ने दावा किया कि उन्होंने उसे अपने स्कूटर पर बैठने के लिए कहा। उसने इंकार करने पर आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जिसके बाद वह उनके साथ जाने के लिए मजबूर हो गई। 

यह भी पढ़े - विजय हजारे थ्रिलर: इशान किशन का 33 गेंदों में शतक, सूर्यवंशी का रिकॉर्ड टूटा

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को व्यक्ति मालवीय नगर ले गए जहां उन्होंने खाना खाया। युवती ने दावा किया कि खाने में नशीला पदार्थ मिला हुआ था और खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे। शिकायत में बताया गया कि युवती को जब होश आया तब उसे पता चला कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है। पुलिस ने बताया कि 19 और 21 साल के आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

रक्षामंत्री 31 दिसंबर को करेंगे अन्नपूर्णा देवी मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, 108 वैदिक आचार्य आज से करेंगे अनुष्ठान रक्षामंत्री 31 दिसंबर को करेंगे अन्नपूर्णा देवी मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, 108 वैदिक आचार्य आज से करेंगे अनुष्ठान
अयोध्या। राम मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के द्वितीय वर्ष के अवसर पर भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के...
बलिया: दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 2020 में हुई थी शादी
बाराबंकी में सगे भाई की हत्या: प्रॉपर्टी विवाद में लाठी-डंडों से पीटा, 7 नामजद पर हत्या का मुकदमा
पीलीभीत: जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या, घर की पशुशाला में दफनाया शव; 14 दिन बाद खुला राज
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.