- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मऊ
- Mau News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर महिला ने की खुदकुशी, शिनाख्त नहीं हो सकी
Mau News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर महिला ने की खुदकुशी, शिनाख्त नहीं हो सकी
On
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव के पास गुरुवार सुबह एक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले महिला रेलवे ट्रैक किनारे टहल रही थी। जैसे ही ट्रेन आई, वह पटरी पर लेट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
इसी दौरान गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को देख महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गई और पटरी पर लेट गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की पहचान कराने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। मामले की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
