जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा बलिया का गांव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सवापार (हुडहरा) में गुरुवार को उस समय गमगीन माहौल हो गया, जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सूबेदार पद पर तैनात अनिल सिंह (55) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

बताया जा रहा है कि अनिल सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली स्थित सेना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े - स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया

गुरुवार को सेना के जवानों की टुकड़ी उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंची। इस दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय अनिल सिंह अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने भी पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.