- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मैनपुरी
- मैनपुरी : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी, किशनी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवक कमलेश यादव की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर रची थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जांच के दौरान सर्विलांस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर मृतक की पत्नी सुनीती उर्फ संगीता पर शक हुआ। पूछताछ में सामने आया कि उसका इटावा निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश से प्रेम संबंध था। पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार योजना के तहत सिथलेश ने अपने साथियों दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशनू कुमार के साथ मिलकर कासगंज स्थित नोवा डेयरी प्लांट से कमलेश का अपहरण किया। इसके बाद आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को किशनी क्षेत्र के गेहूं के खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने 14-15 मार्च की रात सटीक सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
