बलिया : परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, 2.45 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल

बलिया, जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई, जिसमें कुल 2,45,043 परीक्षार्थी शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट/कला/कृषि/गृह शिल्प तथा द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग की परीक्षा हुई।

यह भी पढ़े - Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 1 में 25,188, कक्षा 2 में 23,521, कक्षा 3 में 26,014, कक्षा 4 में 33,111, कक्षा 5 में 36,698, कक्षा 6 में 19,658, कक्षा 7 में 20,560 तथा कक्षा 8 में 19,793 परीक्षार्थी शामिल हैं।

परीक्षा 20 मार्च तक चलेगी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.