- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : दो नाबालिग चचेरी बहनों के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलिया : दो नाबालिग चचेरी बहनों के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
On
बलिया, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग चचेरी बहनों के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कहा गया है कि 12 मार्च की रात महिला की 14 वर्षीय पुत्री और उसके देवर की 13 वर्षीय पुत्री को आरोपी किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चियों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है या उन्हें बेचने की कोशिश की जा सकती है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने जिला प्रशासन से दोनों बच्चियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बच्चियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं
बलिया में भीषण आग : मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत, पति घायल
By Parakh Khabar
बलिया : दो नाबालिग चचेरी बहनों के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
बलिया : दहेज उत्पीड़न मामले में सास-ससुर सहित चार पर मुकदमा
By Parakh Khabar
गुड़ी पड़वा पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की खुशियाँ और परंपराएँ
By Parakh Khabar
Latest News
17 Mar 2026 07:33:56
बलिया, बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
