हरीश राणा को इच्छामृत्यु के लिए एम्स शिफ्ट, विदाई के भावुक पलों ने किया सबको द्रवित

गाजियाबाद/नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद 13 वर्षों से अचेत अवस्था में पड़े हरीश राणा को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनके पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बीच घर से उनकी अंतिम विदाई के भावुक दृश्य सामने आए, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

www-parakhkhabar-com-69b9387ec67ce.jpg

यह भी पढ़े - Air Travel News : हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हरीश राणा को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके आवास से शनिवार को एम्स ले जाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य और ब्रह्माकुमारी संस्थान की साधिकाएं मौजूद रहीं।

विदाई के समय ब्रह्माकुमारी बहन ने हरीश के माथे पर तिलक लगाते हुए कहा, “सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए जाओ।” इस दौरान राजयोग मेडिटेशन भी कराया गया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दी थी। इसके तहत एम्स में उनके लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

www-parakhkhabar-com-69b9387ebc166.jpg

बताया गया कि हरीश वर्ष 2013 में चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से वह कोमा (वेजिटेटिव स्टेट) में थे। पिछले 13 वर्षों से उनका उपचार चल रहा था।

परिजनों ने बताया कि इस कठिन निर्णय से पहले परिवार ने लंबा संघर्ष किया। विदाई के दौरान हरीश की मां, पिता और अन्य परिजन भावुक हो उठे। पिता ने कहा कि “न चाहते हुए भी यह फैसला लेना पड़ा,” वहीं मां ने बेटे की हालत को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया।

अधिकारियों के अनुसार, मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.