बलिया : दहेज उत्पीड़न मामले में सास-ससुर सहित चार पर मुकदमा

बलिया, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू की विदाई न करने के आरोप में पुलिस ने सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार छिब्बी गांव निवासी चांदमुनी, पत्नी देवेंद्र चौहान, ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 3 जुलाई 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय चार लाख रुपये नकद, बुलेट मोटरसाइकिल और गहने दिए गए थे।

यह भी पढ़े - UP News : राज्यकर्मियों के अवकाश का ब्योरा 25 मार्च तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य

पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। शिकायत में कहा गया है कि दहेज की मांग पूरी करने के लिए उसके भाई राजेश ने 2 जून 2025 को ससुर के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए, जबकि चाचा हरेराम ने 75 हजार रुपये दिए।

इसके बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से और दहेज की मांग की जा रही है तथा उसकी विदाई नहीं की जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.