- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया की बेटी स्वाति बनी झारखंड शिक्षा सेवा अधिकारी, JPSC में 127वीं रैंक
बलिया की बेटी स्वाति बनी झारखंड शिक्षा सेवा अधिकारी, JPSC में 127वीं रैंक
बलिया, दृढ़ संकल्प और मेहनत से सफलता हासिल करने की मिसाल पेश करते हुए बलिया की बेटी स्वाति कुंवर ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में 127वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके चयन से बलिया सहित उनके पैतृक गांव गंगापुर में खुशी का माहौल है।
स्वाति के पिता अजय कुमार कुंवर मध्य विद्यालय करगली बाजार में शिक्षक हैं। शिक्षक परिवार से होने के कारण स्वाति के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व रहा।
वर्तमान में स्वाति एजी ऑफिस रांची में ऑडिटर के पद पर कार्यरत थीं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने JPSC की तैयारी जारी रखी और आखिरकार परीक्षा में 127वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
इस उपलब्धि के साथ स्वाति का चयन झारखंड शिक्षा सेवा में हुआ है। अब वह शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देंगी और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगी।
स्वाति की इस सफलता से बलिया की “बागी धरा” एक बार फिर गौरवान्वित हुई है।
