बलिया : मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी लावारिस बाइक, पुलिस कर रही जांच

मझौवां (बलिया), हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवां स्थित लखनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी एक लावारिस मोटरसाइकिल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण दिशा में स्थित लखनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल (नंबर JH 10 BB 3245) पिछले दो दिनों से संदिग्ध हालत में खड़ी थी। आसपास के लोगों को शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : धनजी हत्याकांड में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत मझौवां के प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद मोटरसाइकिल को हल्दी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि मझौवां से लावारिस मोटरसाइकिल मिलने की सूचना मिली थी। वाहन को कब्जे में लेकर उसके मालिक का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.