बलिया में भीषण आग : मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत, पति घायल

बलिया, गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर बाजार में रविवार देर रात एक किराना दुकान में लगी भीषण आग में मां और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति जान बचाने की कोशिश में घायल हो गया। घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार चिलकहर बाजार में नीरज चौरसिया की किराना की थोक दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता था। रविवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े - UP News : राज्यकर्मियों के अवकाश का ब्योरा 25 मार्च तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य

दुकान से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता न होने के कारण नीरज की पत्नी रिंकी चौरसिया (25) और उनका पांच वर्षीय बेटा धीरज आग में फंस गए और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

वहीं नीरज चौरसिया ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिससे उनका पैर टूट गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.