- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- Yash Dayal Reception : आईपीएल स्टार यश दयाल ने की शादी, प्रयागराज में होगा भव्य रिसेप्शन
Yash Dayal Reception : आईपीएल स्टार यश दयाल ने की शादी, प्रयागराज में होगा भव्य रिसेप्शन
प्रयागराज, भारतीय क्रिकेटर यश दयाल ने मीडिया इंफ्लुएंसर श्वेता पुंडीर के साथ विवाह कर लिया है। दोनों ने नोएडा में परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।
यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल ने विवाह की पुष्टि करते हुए बताया कि यश एक सप्ताह के भीतर प्रयागराज पहुंचेंगे, जिसके बाद उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बीच शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के उभरते तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उनकी इस नई पारी की शुरुआत से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। चकिया स्थित उनके आवास पर भी जश्न जैसा माहौल देखा जा रहा है।
परिवार के अनुसार, एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले यश दयाल को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
