- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ विश्वविद्यालय में गैस संकट को लेकर प्रदर्शन, छात्र सभा ने जताया विरोध
लखनऊ विश्वविद्यालय में गैस संकट को लेकर प्रदर्शन, छात्र सभा ने जताया विरोध
लखनऊ, बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कथित किल्लत व कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि और समय पर उपलब्धता न होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
छात्र सभा की ओर से मांग की गई कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए, आम जनता को उचित दरों पर गैस उपलब्ध कराई जाए तथा कीमतों पर नियंत्रण के साथ सब्सिडी बढ़ाई जाए।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।
