- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया, जनपद के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
परीक्षा व्यवस्था के अनुसार कक्षा 1 के बच्चों की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों माध्यमों से कराई जाएगी। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की परीक्षा केवल लिखित होगी।
बीएसए ने बताया कि प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर उन्हें विद्यालयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर निर्धारित कर दी गई है, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
