- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : बच्चों के विवाद में बवाल, लाठी-डंडे और तलवार से हमला; युवक गंभीर, तीन गिरफ्तार
बलिया : बच्चों के विवाद में बवाल, लाठी-डंडे और तलवार से हमला; युवक गंभीर, तीन गिरफ्तार
बलिया, बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि इसके बाद भोलू चौधरी, सनी चौधरी, रघुवीर चौधरी और राहुल यादव ने रामधनी चौधरी के दरवाजे पर चढ़कर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर 32 वर्षीय दिलीप चौधरी को घायल कर दिया। जान बचाने के लिए दिलीप घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावर घर में घुसकर भी उन्हें पीटते रहे।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दिलीप को पड़ोसियों की मदद से सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि घायल के पिता रामधनी चौधरी की तहरीर पर भोलू चौधरी सहित आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भोलू चौधरी, सनी चौधरी और रघुवीर चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
