Maharajganj News: हाईस्कूल परीक्षा देने जा रही छात्राओं की बोलेरो पलटी, तीन की मौत, 11 घायल

महराजगंज। मंगलवार सुबह धानी-फरेंदा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थीं, तभी अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद मची अफरातफरी

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अलग-अलग विद्यालयों की 14 छात्राएं बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं, तभी धानी-फरेंदा मार्ग पर उनकी कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में चांदनी पटेल (15), गायत्री गौड़ (17) और प्रीति (16) की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा, वाहन चालक समेत 11 अन्य छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए धानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से छह गंभीर रूप से घायल छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृत छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.