टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बलिया के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

बलिया। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में चल रहे अभियान के तहत बलिया जिले में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय उधोदवनी में कक्षा में पढ़ाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि टीईटी से जुड़े वर्तमान प्रावधान शिक्षकों के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नियम शिक्षकों की वर्षों की सेवा और अनुभव की अनदेखी करता है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार की मांग की।

यह भी पढ़े - बलिया में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध के बावजूद विद्यालय में शिक्षण कार्य सामान्य रूप से संचालित किया गया और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हुई। कक्षा में बच्चों की उपस्थिति के बीच अध्यापन कार्य करते हुए उन्होंने अपनी बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

अन्य शिक्षकों ने भी इस अभियान को नैतिक समर्थन दिया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से और शिक्षण कार्य को प्रभावित किए बिना जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.