सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल के लिए उत्तर प्रदेश टीम घोषित, बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित

बलिया। हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश बालक एवं बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 14-14 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।

उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम सोमवार सुबह हुगली के लिए रवाना हो गई। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक टीम का मैनेजर नरही (बलिया) निवासी नीरज राय को बनाया गया है।

यह भी पढ़े - देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

टीम चयन में बलिया जिले के तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है। बालिका वर्ग में नरही निवासी शीतल वर्मा का चयन किया गया है, जो नीरज राय के प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास करती हैं। वहीं बालक वर्ग में सोहांव निवासी आसिफ अली और आदित्य राय को उत्तर प्रदेश टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में देवरिया खेल छात्रावास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक टीम

अप्रतिम भदौरिया, आर्यन भारद्वाज, कार्तिक सहरावत, हर्षवर्धन (स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ), जैनुल आबिदीन, कृष, अंकित राय (प्रयागराज छात्रावास), आसिफ अली, आदित्य राय, अबू हमजा (देवरिया छात्रावास), देवचंद, प्रभाकर, युवराज सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर), आयुष्मान (गोरखपुर मंडल)।

टीम कोच: सचिन पूनिया

सहायक कोच: अभिमन्यु राय

टीम मैनेजर: नीरज राय

उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालिका टीम

दीक्षांशी गुप्ता, प्रिया यादव, आंचल चौहान, पूजा चौहान (वाराणसी), अनुष्का मिश्रा, आकांक्षा यादव, प्रियांशु, माही तिवारी (अयोध्या छात्रावास), बबली, अनुष्का उपाध्याय (स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर), आकांक्षा पांडे (गोरखपुर), शीतल वर्मा (आजमगढ़), खुशी यादव (कानपुर) और इशू चौधरी (मेरठ)।

टीम कोच: पूजा यादव

सहायक कोच: डॉ. प्रदीप दुबे

टीम मैनेजर: सुनीता शुक्ला

उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी अत्यंत प्रतिभाशाली हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश टीम नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटेगी।

टीम को उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश पांडे, प्रयागराज अध्यक्ष प्रभात कुमार राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह सहित कई खेल पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.