बलिया में बाइक नहर में गिरने से युवक की मौत

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में उभांव थाना क्षेत्र के बनरहां गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गोरही गांव निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। वह रविवार रात बाइक से कहीं जा रहा था, तभी बनरहां गांव के पास उसकी बाइक नहर में पलट गई।

यह भी पढ़े - सीतापुर में दंपती के बीच सड़क पर विवाद, शिक्षक और पत्नी आमने-सामने; वीडियो वायरल

स्थानीय लोगों ने युवक को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले मोबाइल फोन और कागजात के आधार पर पहचान की गई। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रविंद सिंह ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

ग्रामीणों ने बताया कि अरुण कुमार पेशे से राजमिस्त्री था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.