बलिया में आठ वर्षीय बच्चे ने रखा रमज़ान का रोज़ा

बलिया : रमज़ान के पवित्र महीने में इबादत और आत्मसंयम की भावना की एक मिसाल बलिया में देखने को मिली, जहां एक आठ वर्षीय बच्चे ने रोज़ा रखकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शहर के बिशुनीपुर इलाके में शिया मस्जिद के सामने रहने वाले जामा मस्जिद के सेक्रेटरी अहमद हसन एडवोकेट के पुत्र अहमद अली उर्फ कमाल ने रविवार को रमज़ान का चौथा रोज़ा रखा। परिजनों के अनुसार, यह उनका पहला पूर्ण रोज़ा था।

यह भी पढ़े - सुलतानपुर में प्रेमी ने पति की गला रेतकर हत्या की, पत्नी हिरासत में

परिवार के सदस्यों ने बताया कि भोर में दादी ने बच्चे को सहरी कराई और पूरे दिन रोज़ा रखने के लिए उसका हौसला बढ़ाया। बच्चे के रोज़ा रखने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। दादी ने अपने पौत्र को दुआएं दीं और उत्साहवर्धन किया।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने की पहल परिवार के लिए गर्व का विषय है और यह बच्चों में धार्मिक संस्कार और अनुशासन के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.