16 मार्च को जारी होगी बीजेपी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट, कई नए चेहरे आ सकते हैं सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 16 मार्च को अपने जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी करने जा रही है। यह फैसला बुधवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ पांडेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा एक विशेष बैठक में की जाएगी, जिसमें जिला, क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे।

75 से 80 जिलाध्यक्षों की पहली सूची होगी जारी

बीजेपी संगठन ने 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले चरण में 75 से 80 जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी, जबकि बाकी जिलों के लिए नामों का चयन आगे किया जाएगा। पार्टी ने इस बार दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को अधिक भागीदारी देने के लिए नियमों में कुछ बदलाव भी किए हैं।

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार

15 मार्च की रात या 16 की सुबह जिलों में पहुंचेंगे पदाधिकारी

सूत्रों के मुताबिक, सभी जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, पर्यवेक्षक और मंत्री 15 मार्च की रात या 16 मार्च की सुबह अपने-अपने जिलों में पहुंचेंगे। वहां बैठक के बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

घोषणा में देरी के पीछे आपसी खींचतान और सामाजिक समीकरण

बीजेपी संगठन में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति 30 दिसंबर तक पूरी होनी थी, लेकिन आंतरिक खींचतान और सामाजिक समीकरणों के कारण इसमें देरी हो गई। कई जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते अब तक सूची जारी नहीं हो सकी थी।

बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बुधवार को हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सह चुनाव प्रेक्षक संजय भाटिया और संजीव चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में संभावित जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई और सूची को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया।

अब 16 मार्च को देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी किन नए चेहरों को जिलों की कमान सौंपती है और संगठनात्मक ढांचे में क्या बदलाव होते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.