- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संगम में शिक्षकों, साहित्यकारों और समाजसेवियों का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संगम में शिक्षकों, साहित्यकारों और समाजसेवियों का सम्मान
लखनऊ। चारबाग स्थित अम्बर होटल में , अयोध्या द्वारा आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संगम, लखनऊ’ के अंतर्गत पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 220 से अधिक शिक्षकों, साहित्यकारों, लेखकों और सामाजिक संस्थाओं को शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “हिन्दी हमारी पहचान”, “स्वावलंबन”, “सतत संरक्षण, हमारा प्रयास” और “काव्य किरण” पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।
आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में हिन्दी भाषा के महत्व, शिक्षा में एआई तकनीक के उपयोग तथा उसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी भाषा और आधुनिक तकनीक का समन्वय शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगा।
सम्मान समारोह में बलिया के शिक्षक एवं साहित्य प्रेमी , साहित्यकार , पूर्व महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष तथा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का संवर्धन ही सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला है।
