जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का नाम बदलकर ‘दृष्टि’ किया गया

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर ‘जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति’ का नाम परिवर्तित कर अब ‘दृष्टि’ कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र के माध्यम से लिया गया है। इसके तहत एक जुलाई 2025 को गठित जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का नाम अब ‘दृष्टि’ होगा।

यह भी पढ़े - आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन ने सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया है और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासनादेश दिनांक एक जुलाई 2025 के अन्य सभी प्रावधान पूर्ववत लागू रहेंगे। आवश्यक संशोधन करते हुए अब “जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति” के स्थान पर “दृष्टि” पढ़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.