जिम में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज

बरेली। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक जिम में डॉक्टर की पत्नी के साथ कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने एफआईआर में लगाए गए आरोपों का समर्थन किया है। मामले में आरोपी जिम संचालक अकरम बेग और उसका भाई आलिम बेग पहले से जेल में हैं।

पुलिस के मुताबिक, बड़ा डाकखाना के पास स्थित ‘अल्टीमेट फिटनेस जिम’ में शहर के एक डॉक्टर की पत्नी के साथ घटना हुई थी। आरोप है कि जिम संचालक अकरम बेग ने महिला की प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जिम परिसर के एक कमरे में दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े - Bareilly : बरेली में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया और बाद में महिला को ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोप है कि इस पूरे मामले में अकरम के भाई आलिम बेग ने भी सहयोग किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से महिला के वीडियो भी बरामद किए गए थे।

ने बताया कि पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज करा दिए गए हैं और मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.