जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिवार ने देखी ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म

बलिया। के कुलपति के संरक्षण और निर्देशन में विश्वविद्यालय परिवार ने शहर के सिनेमैक्स सिनेमा हॉल में ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म देखी। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे।

फिल्म प्रदर्शन को लेकर कुलपति सहित शिक्षकों और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण प्रेम और समर्पण के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन आज भी लोगों को प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़े - बलिया : श्रीराम महायज्ञ में गूंजे वैदिक मंत्र, शिव विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

उन्होंने कहा कि कृष्ण से जुड़े चरित्र भले ही प्राचीन हों, लेकिन वर्तमान समय में जीवन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इन चरित्रों में समाधान दिखाई देता है। उन्होंने फिल्म की स्टार कास्टिंग, वीएफएक्स और संवाद संयोजन की भी प्रशंसा की।

कुलपति ने कहा कि फिल्म में यह संदेश दिया गया है कि प्रेम के माध्यम से ईश्वर को भी जीता जा सकता है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और स्त्री मुक्ति के भाव को प्रस्तुत करने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक बताया।

इस अवसर पर , , सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, प्रबंधक, प्राचार्य और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.