- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow : भाई प्रतीक यादव की मौत पर बोले अखिलेश यादव, जरूरत पड़ी तो कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे
Lucknow : भाई प्रतीक यादव की मौत पर बोले अखिलेश यादव, जरूरत पड़ी तो कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग जो निर्णय करेंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो कानूनी रास्ता भी अपनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी और उस दौरान भी उन्होंने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी थी।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब छह बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि उन्हें सुबह 5:55 बजे मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रतीक यादव की मौत की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं सपा नेताओं और समर्थकों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां परिवार से मुलाकात करने पहुंचीं।
करीब 38 वर्षीय प्रतीक यादव लखनऊ में फिटनेस जिम का संचालन करते थे और फिटनेस को लेकर विशेष रूप से सजग माने जाते थे। उनकी असमय मौत से परिवार, समर्थकों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
