झांसी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति समेत तीन हिरासत में

झांसी। के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मिशन कंपाउंड निवासी विवेक तिवारी के बेटे शुभम की शादी 28 अप्रैल 2026 को गोरखपुर निवासी प्रियंका मिश्रा से एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। प्रियंका के पिता कस्टम विभाग से सेवानिवृत्त बताए गए हैं।

पति शुभम ने पुलिस को बताया कि शादी के उपलक्ष्य में घर पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान प्रियंका कमरे में गई और कुछ देर बाद दोनों छत पर चले गए। उसका कहना है कि बातचीत के दौरान प्रियंका मजाक में छत की मुंडेर पर पैर लटकाने लगी। मना करने के बावजूद वह दोबारा ऐसा करने लगी और इसी दौरान दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई।

घटना के बाद परिजन प्रियंका को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पति यह स्पष्ट नहीं कर सका कि तेज धूप के बावजूद दोनों छत पर क्यों गए थे।

वहीं, गोरखपुर से झांसी पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रियंका ने बताया था कि ससुराल वाले कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका को छत से फेंककर हत्या की गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पति शुभम, ससुर विवेक तिवारी और सास संगीता तिवारी को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.