मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे बेटे का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उन्हें सुबह करीब छह बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव की मौत के बाद यादव परिवार और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी प्रमुख भाई के निधन की सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़े - UP Police Modernization: अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस होगी यूपी पुलिस, योगी सरकार ने 87.15 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रतीक यादव को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की परिस्थितियों को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम (केजीएमयू) में कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने 30 अप्रैल को भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रतीक यादव की पत्नी भाजपा नेता हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। दोनों की शादी वर्ष 2011 में सैफई में हुई थी, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दंपति की दो बेटियां हैं।

राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम स्थित से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी और लखनऊ में रियल एस्टेट तथा फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। वह गोमती नगर क्षेत्र में एक हाई-टेक जिम का संचालन करते थे।

प्रतीक यादव पशु प्रेम के लिए भी जाने जाते थे। वह ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था के माध्यम से लावारिस और बीमार स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल और उपचार का कार्य करते थे।

ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.