अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, परिवार और समर्थकों में शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख के भाई का लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे।

परिवार के सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव का पोस्टमार्टम (केजीएमयू) के डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष

प्रतीक यादव भाजपा नेता के पति थे। उनके निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

राजनीतिक परिवार से संबंध होने के बावजूद प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे। वह रियल एस्टेट और फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम स्थित से एमबीए की पढ़ाई की थी।

प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति विशेष रुचि रखते थे और लखनऊ में जिम व्यवसाय भी संचालित करते थे। उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा और न ही पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला था। वर्ष 2017 में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह राजनीति से दूर रहकर अपने कारोबार पर ध्यान देना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.