डबल मर्डर मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, तीन आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

बलिया। के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के बाद डबल मर्डर मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। वहीं, तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

मामला पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव का है, जहां 29 मई 2017 को निर्मला राय की पुत्री खुशबू राय और फेफना थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ निवासी अजीत गोंड की हत्या कर दी गई थी। अजीत, खुशबू के भाई प्रिंस का मित्र था और उसका घर पर आना-जाना था। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

यह भी पढ़े - Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी

शुरुआत में पुलिस ने मामले को आत्महत्या करार देते हुए जांच पूरी कर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद परिजनों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पकड़ी थाना में हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में मामला उच्च न्यायालय पहुंचा, जहां से विशेष जांच टीम (एसआईटी) से जांच कराने का आदेश दिया गया।

अदालत ने मामले में प्रिंस राय, निर्मला राय और पिंकी राय को दोषी ठहराते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कारावास और जुर्माने की सजा दी गई।अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी ने पैरवी की।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.