शादी का झांसा देकर लूट करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार

गोरखपुर। शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक परिवार को गोरखपुर बुलाने, बंधक बनाने और लाखों रुपये की लूट कराने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के मेहुली निवासी नीलम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, नीलम सिंह फर्जी पहचान और शादी का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाती थी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर गिरोह के साथ मिलकर लोगों को बंधक बनाकर उनसे उगाही और लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

यह भी पढ़े - गोरखपुर में पत्नी के बाद बेटे की मौत से बिखर गया परिवार, ब्रह्मभोज के दिन उठी जवान बेटे की अर्थी

जांच में पता चला कि नीलम पिछले करीब दो वर्षों से रामगढ़ताल क्षेत्र के रुस्तमपुर राजीव नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। मकान मालिक को उसने खुद को मॉल कर्मचारी बताया था। पुलिस के मुताबिक, पति से विवाद और तलाक के बाद वह अलग रह रही थी और इसी दौरान एक एनजीओ से जुड़कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य भी कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि नीलम ‘रेखा’ नाम से भी अपनी पहचान बताती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोरखनाथ क्षेत्र निवासी शैला देवी से हुई, जो हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के गिरोह से जुड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पैसों के लालच में फर्जी शादी के जरिए लोगों को फंसाने की साजिश रची।

मामले में राजस्थान के कोटा निवासी एक युवक के परिवार को शादी के नाम पर 12 मार्च 2026 को गोरखपुर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह और उसके साथियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब तीन लाख रुपये लूट लिए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोटा जिले में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे बाद में चिलुआताल थाने स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पहले ही हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, हरियाणा निवासी राजू शर्मा, धीरेन्द्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा और शैला देवी समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अब अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.