लखनऊ: विश्वनाथ मन्दिर में धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव

लखनऊ। रामनवमी के पावन मौके पर श्रीरामलीला पार्क सेक्टर-’ए’ सीतापुर रोड योजना कालोनी में स्थित विश्वनाथ मन्दिर परिसर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का अभिषेक, पूजन व आरती हुई।

कार्यक्रम में भक्तों ने ‘‘प्रगट भये रघुराई, अवध में बाजे बधाई...’’, "बधईयां बाजे आंगने मा..., "अंखिया में लगा दे कजरा...", ‘‘छिन-छिन उड़े रे गुलाल सारी अयोध्या में...’’ सहित कई भजनों को गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर वरुण श्याम पांडेय, कमलेश दूबे, कौशल किशोर पाण्डेय, जेएन दुबे, शाश्वत पाठक, ऊषा मिश्रा, रामकुमारी सोनी, कुमुदबाला सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.