लखनऊ: ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में दो सिपाहियों समेत 11 पर रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ: पीजीआई क्षेत्र में ई-रिक्शा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर आत्महत्या के लिये उकसाने, मारपीट व धमकी आदि की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, बाबूखेड़ा निवासी ई-रिक्शा अमित कुमार (35) के छोटे भाई सर्वेश ने प्रार्थना-पत्र दिया। बताया रविवार को अमित की पीजीआई में संविदा कर्मी विनोद की रुपयों को लेकर कहासुनी हुई थी।

विनोद ने भाई की पिटाई कर दी थी। किसी तरह भाई घर पहुंचा तो पीछे से विनोद, गोमतीनगर हाईकोर्ट में तैनात सिपाही मनोज, कृष्णानगर थाने में तैनात सुनील श्रीवास्तव व आठ अज्ञात के साथ घर पहुंचा। मां बाहर निकलीं तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इस बीच अमित ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। अमित के बेटे ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़े - UP News: धर्मांतरण के आरोप में सात गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

पिछली खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तो फंदे से लटका मिला। उसे ट्रामा सेंटर टू ले कर पहुंचे, जहां रात दो बजे मौत हो गई थी। सर्वेश ने हमलावरों पर भाई को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुये कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
छतरपुर। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के तीसरे...
ज़ी सिनेमा पर 26 जुलाई को होगा फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
बंधन बैंक ने शुरू किया ‘साइबर कॉप’ अभियान, रोहित शेट्टी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
गुरु पूर्णिमा पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने गुरुओं को किया नमन, साझा किए जीवन के अनमोल सबक
बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़ा, पहली तिमाही में 502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.