- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- आकाशीय बिजली गिरने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की मौत
हल्दी (बलिया)। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि बागीचे में खड़े होने के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से इंद्रजीत यादव गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मजदूरों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
परिजन उन्हें आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र जग्गू यादव पोस्टमार्टम कराने के इच्छुक नहीं हैं। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अचानक हुई इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है।
