- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने 30 हजार रिश्वत लेते रेंजर को किया गिरफ्तार
लखनऊ: सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने 30 हजार रिश्वत लेते रेंजर को किया गिरफ्तार
On
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की टीम ने वन विभाग के रेंजर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार लिया। आरोप है कि रेंजर आंधी में गिरे किसान के पेड़ों के मामले में मुकदमा दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की धमकी दे रहा था।
पीड़ित ने बताया था कि इसकी सूचना उसने वन क्षेत्राधिकारी को 10 जून को दी गई थी। डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा से भी संपर्क किया था और पेड़ों को गांव अयादनगर में अपने दमाद तेजेंद्र सिंह के घेर में रखवा दिए थे।
17 जून को डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा मौका मुआयना करने के लिए आए और उसके दमाद तेजेंद्र सिंह को गैरकानूनी तरीके से पेड़ काटने के कारण मुकदमा लिखवाने को कहा और प्रत्येक पेड़ 10 हजार रुपये की दर से जुर्माना भरना पड़ेगा। जबकि उससे से तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
खबरें और भी हैं
Latest News
03 Oct 2026 11:35:10
बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर 10 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। सभी स्थानांतरित...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
