बलिया में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़कर फरार हुआ चालक

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह–बलिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, बघौली गांव निवासी राजेश चौहान (54) मंगलवार शाम शिवरामपुर से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवरामपुर गांव के पास महाविद्यालय के सामने बांसडीह की ओर से बलिया जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में राजेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - सुलतानपुर में प्रेमी ने पति की गला रेतकर हत्या की, पत्नी हिरासत में

स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.