Lucknow News: महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर निकाली भव्य कलश यात्रा

मलिहाबाद, लखनऊ। कनार गांव में नवनिर्मित शिवालय में मूर्ति स्थापना समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गांव की महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव की गलियों से होते हुए निकली, जहां महिलाओं ने 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाए।

मंदिर समिति के अनुसार, गुरुवार को महमूदनगर के प्रख्यात विद्वान पंडित कृपा शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में पांच विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी महाराज की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। यह आयोजन पांच दिनों तक चलेगा और 17 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।

यह भी पढ़े - धनतेरस पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का ‘तुमसे है ये त्योहार’ अभियान लॉन्च, कियारा आडवाणी के साथ पेश किया शगुन कलेक्शन

गांव के लोगों ने इस पवित्र कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नवल किशोर पांडे, कमल किशोर पांडे, शशिधर शरण द्विवेदी, राजेश कुमार द्विवेदी और राजकुमार द्विवेदी ने यजमान के रूप में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

नए शिवालय की स्थापना से गांव के धार्मिक और सामाजिक जीवन में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। गांववाले इसे एक बड़े उत्सव की तरह मना रहे हैं और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.