आरटीई के तहत यूपी में एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में मिला दाखिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिल चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह जानकारी दी।

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया अभी जारी है और आगामी चरणों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े - UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य

बयान में कहा गया कि दाखिले के मामले में लखनऊ सबसे आगे है, जहां 7,952 बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश मिला है।

इसके बाद वाराणसी में 4,957, बुलंदशहर में 4,154 और बदायूं में 3,599 बच्चों का नामांकन किया गया है।

मुरादाबाद, आगरा, कानपुर नगर, गोरखपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद भी शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं।

सरकार के अनुसार, आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में मजबूती मिल रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.