Lucknow News: नर्सिंग अटेंडेंट के साथ ससुर, जेठ और ननदोई ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित अस्पताल से घर लौट रही एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ उसके ससुर, चचिया ससुर, ननदोई और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर से की, जिसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसीपी गोसाईगंज किरन यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पीड़िता अर्जुनगंज इलाके की रहने वाली है और गोमतीनगर स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग अटेंडेंट के रूप में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सुल्तानपुर के हनुमानगंज निवासी एक युवक से प्रेम विवाह के तहत हुई थी।

यह भी पढ़े - प्रतीक यादव की मौत की सीबीआई जांच की मांग, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने उठाए सवाल

पीड़िता के मुताबिक, 8 जनवरी की रात करीब 7:15 बजे, जब वह अस्पताल से घर लौट रही थी, तो प्लासियो मॉल के पास ऑटो से उतरकर पैदल घर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ससुर, चचिया ससुर, ननदोई और उनके एक साथी ने उसे जबरन खींचकर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर पीटा और मोबाइल तोड़ा

जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.