- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- आईएटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें रजिस्ट्रेशन
आईएटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें रजिस्ट्रेशन
लखनऊ। इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा के दायरे का विस्तार किया गया है और अब यह कुछ अन्य प्रमुख संस्थानों के स्नातक कार्यक्रमों के लिए भी मान्य होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
13 अप्रैल 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
16 से 18 अप्रैल 2026: आवेदन पत्र में संशोधन
24 मई 2026: प्रवेश पत्र जारी
7 जून 2026: परीक्षा तिथि (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
आईएटी 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक, गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी, जबकि अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। परीक्षा का अधिकतम अंक 240 होगा।
आईआईएसईआर संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही अनुसंधान, लैब वर्क, इंटर्नशिप और स्वतंत्र परियोजनाओं में भागीदारी का अवसर दिया जाता है, जिससे उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क भी बनाया गया है, जहां कार्यदिवसों में निर्धारित समय पर संपर्क किया जा सकता है।
