- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : वार्षिकोत्सव में पहुंचे ए.के. शर्मा, शिक्षा के साथ संस्कारों पर दिया जोर
बलिया : वार्षिकोत्सव में पहुंचे ए.के. शर्मा, शिक्षा के साथ संस्कारों पर दिया जोर
बलिया : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वह करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और देर रात तक छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से आह्वान किया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी जीवन में स्थान दें। मंत्री ने कहा कि यही मूल्य भविष्य में एक सशक्त, जिम्मेदार और जागरूक समाज के निर्माण की आधारशिला बनते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ए.के. शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार सफलता की कुंजी हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति, भारतीय परंपरा और सामाजिक संदेशों की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, प्रांत प्रचारक रमेश जी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, प्रबंधक संजय कश्यप, प्रधानाचार्य राजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
