- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल ले जाते समय मौत
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल ले जाते समय मौत
On
Lakhimpur Kheri News: उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा और रतनपुर भट्टे के बीच पालिसर के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहजहांपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी भांजी की शादी से लौट रहा था।
यह भी पढ़े - खमरिया में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ऑटो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच गंभीर घायल
घटना की जानकारी मिलते ही उचौलिया पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज को एंबुलेंस से शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मनोज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वह एक छोटी परचून की दुकान चलाकर अपनी पत्नी और पांच छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। उसके पांच बच्चों में एक आठ वर्षीय बेटा और चार छोटी बेटियां हैं।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं
मुंडन संस्कार में मातम : गंगा में डूबा युवक, सदमे में नानी की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
15 May 2026 15:12:51
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक विशाल पेड़...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
