Lakhimpur Kheri News: मारपीट के बाद गायब युवक का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी: जिला अस्पताल के गेट के पास मंगलवार शाम हुए विवाद और मारपीट के बाद से लापता युवक का शव बुधवार सुबह मोहल्ले के एक नाले में बरामद हुआ। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर के नई बस्ती निवासी समीर अहमद (27) मंगलवार रात जिला अस्पताल के गेट के पास गया था। वहां एक फल के ठेले के पास कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह समीर वहां से भाग निकला, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

रातभर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही वे सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसी दौरान समीर का शव उसके घर के पास ही नाले में पड़ा मिला।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। परिजनों ने हिदायतनगर निवासी एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

शहर कोतवाल अंबर सिंह के अनुसार, मृतक के शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं हैं। सर्दी और रातभर पानी में पड़े रहने के कारण शव अकड़ गया था। मृतक का मोबाइल गायब है, जिसे पुलिस तलाश रही है।

परिजनों के मुताबिक, रात में समीर घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। सुबह करीब 5 बजे मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.