Lakhimpur Kheri News: खुलासा... हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी की हत्या कर अपने खेत में दफनाया था शव, गिरफ्तार 

लखीमपुर खीरी: थाना फूलबेहड़ पुलिस ने पराना देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके हिस्ट्रीशीटर पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आपसी मनमुटाव होने के कारण पराना देवी की हत्या उसके पति ने की थी और बाद में शव अपने ही गन्ने के खेत में ले जाकर दफन कर दिया था। 

प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ आलोक धीमान ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पकरिया मजरा अग्गरखुर्द निवासी श्रीकेशन उर्फ श्रीकृष्ण हिस्ट्रीशीटर है। श्रीकेशन 26 दिसंबर 23 को थाना पहुंचा। उसने लिखित सूचना दी कि उसकी पत्नी श्रीमती उर्फ पराना देवी 17 दिसंबर से गायब है। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। 

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके तीसरे दिन श्रीकेशन ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का शव मेरे खेत के अंदर मिला है। ने पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा की शव खेत में गड़ा हुआ था। पुलिस ने डीएम के आदेश के नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव का चार डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमे हत्या की पुष्टि की गई। 

पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच एक नया मोड़ आ गया। 30 जनवरी 2024 को मृतका की भाभी राधा  ने आनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी भाभी श्रीमती उर्फ पराना की हत्या श्रीकेशन ने की है और उसे अपने ही खेत में दफन कर दिया गया। सूचना दर्ज कर पुलिस ने जब छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.