Lakhimpur Kheri News: घर के बाहर खड़े युवकों का विरोध करना पड़ा महंगा, मां-बेटे पर हमला

लखीमपुर खीरी। घर के बाहर रोजाना बैठने वाले युवकों का विरोध करना एक महिला और उसके बेटे को भारी पड़ गया। नाराज युवकों ने पहले गाली-गलौज की, फिर लाठी-डंडों और बांके से हमला कर बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। मोहल्ला हिदायत नगर निवासी माशूक अली के मुताबिक, उनके घर के बाहर रोजाना मुन्ना, छोटू और उनके चार अज्ञात साथी बैठकी लगाते थे। रविवार को माशूक अली घर पर नहीं थे, तभी उनकी पत्नी रेशमा ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

शोर सुनकर उनका बेटा इमरान बाहर आया और आरोपियों को गाली देने से मना किया। इस पर मुन्ना, छोटू और खुर्शीद लाठी-डंडे लेकर आ गए, जबकि मुन्ना के हाथ में बांका था। आरोपियों ने इमरान की बेरहमी से पिटाई की और मुन्ना ने बांके से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल इमरान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व...
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.