- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: खोखे में चल रहा था अवैध मेडिकल स्टोर, घर से बरामद हुआ दवाओं का बड़ा जखीरा
Lakhimpur Kheri News: खोखे में चल रहा था अवैध मेडिकल स्टोर, घर से बरामद हुआ दवाओं का बड़ा जखीरा
On
मझगईं। गांव बल्लीपुर में एक खोखे में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर बबिता रानी ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर भी छापा मारा गया, जहां से और भी दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
छापे में मिली बड़ी मात्रा में दवाएं
ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार्रवाई से हड़कंप
ड्रग्स इंस्पेक्टर बबिता रानी की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। छापे की खबर मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानों को तुरंत बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।
बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था मेडिकल स्टोर
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान संचालक लाइसेंस पेश नहीं कर सका। बरामद दवाओं को सीज कर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
11 Aug 2026 20:02:54
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
