- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: चाय के लिए बहू की हत्या, ससुर ने बांके से काट डाला
Lakhimpur Kheri News: चाय के लिए बहू की हत्या, ससुर ने बांके से काट डाला
मितौली। थाना मितौली क्षेत्र के गांव खंजन नगर में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में ससुर ने बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने बांके से ताबड़तोड़ वार किए और फिर चाकू से शव पर कई वार कर पेट तक फाड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह आठ बजे हुआ था विवाद
चाकू से किया शव को क्षत-विक्षत
बांके के वार से सिन्नी की मौत हो गई, लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उसने चाकू से भी महिला का शरीर गोद डाला, जिससे उसका पेट तक फट गया। घटना के बाद वह बांका और चाकू लेकर शव के पास ही बैठा रहा।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर चौकी कस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने परिवार के अन्य सदस्यों के आने का इंतजार किए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा और क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मीडियाकर्मियों को रोका गया
हत्या की खबर मिलते ही पत्रकार मौके पर पहुंचे, लेकिन दरोगा प्रशांत कुमार ने मीडिया को घर के अंदर जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि फॉरेंसिक टीम बुला ली गई है, लेकिन टीम काफी देर तक नहीं पहुंची। इसके बावजूद पुलिस ने जल्दबाजी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे मीडियाकर्मियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
