Lakhimpur Kheri News: 14 वर्षीय किशोर की गला घोंटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र के गांव रणा देवरिया के मजरा नई बस्ती में 14 वर्षीय सोहिल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है।

हत्या के बाद तनाव की आशंका को देखते हुए सोमवार को पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया। सीओ गोला गजेन्द्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की निगरानी में परिवार ने शव का अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़े - महाशिवरात्रि पर हल्देश्वर नाथ शिव मंदिर से निकली भव्य शिव बारात

हत्या के बाद दहशत में गांव

शनिवार रात सोहिल, जो अशोक राज का बेटा था, पड़ोस में हो रहे एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। लेकिन रविवार सुबह उसका शव गांव के ही छोट्टन के खेत में बने मचान पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

इस खुलासे के बाद पुलिस सतर्क हो गई और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। देर शाम शव गांव पहुंचने के बाद पीएसी के साथ भीरा, फूलबेहड़ और गोला थाने की पुलिस को तैनात किया गया। सीओ गोला गजेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवार से बातचीत कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, ताकि माहौल शांत बना रहे।

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

सोमवार सुबह करीब 11 बजे, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिवार ने सोहिल का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मृतक के पिता अशोक कुमार राज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।"

- गजेन्द्र सिंह, सीओ गोला

खबरें और भी हैं

Latest News

22 फरवरी से जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, भविष्य की रेल तकनीक मैग्लेव से होंगे रूबरू 22 फरवरी से जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, भविष्य की रेल तकनीक मैग्लेव से होंगे रूबरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान के...
बलिया में किन्नर हत्याकांड: फंदे से लटके युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
बलिया में जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा शिविर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे शिक्षक संगठन
तहसील बेल्थरारोड के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.