- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
Ballia News: सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
बलिया: रसड़ा-मऊ मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी दौरान रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक विनोद अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
