- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अमेठी
- Amethi News: सात करोड़ रुपये के कथित घोटाले की CBI जांच शुरू, आठ टीमों ने कई गांवों में की छानबीन
Amethi News: सात करोड़ रुपये के कथित घोटाले की CBI जांच शुरू, आठ टीमों ने कई गांवों में की छानबीन
अमेठी: बेसिक शिक्षा विभाग की वित्त एवं लेखा शाखा में हुए सात करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हाथों में पहुंच गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने अधीन लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सीबीआई की आठ विशेष टीमें अमेठी पहुंचीं और जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया।
कई गांवों में पहुंची सीबीआई टीम
गौरीगंज कोतवाली पहुंचकर जुटाई जानकारी
जांच के दौरान सीबीआई अधिकारी गौरीगंज कोतवाली भी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दर्ज मुकदमे, अब तक हुई कार्रवाई और उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली। स्थानीय पुलिस द्वारा एकत्र किए गए दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया।
अन्य जिलों में भी जांच जारी
अमेठी के अलावा सीबीआई की अलग-अलग टीमें लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी सक्रिय हैं। इन जिलों में संदिग्धों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े लोगों से पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इससे मामले के कई जिलों तक फैले होने की संभावना जताई जा रही है।
कर्मचारियों पर वित्तीय अनियमितता का आरोप
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों पर सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमित तरीके से धनराशि हस्तांतरित करने का आरोप है। आरोप यह भी है कि कई शिक्षकों के खातों में भी रकम भेजी गई थी। मामला उजागर होने के बाद लेखाधिकारी की शिकायत पर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद अब सीबीआई इसकी गहन जांच कर रही है।
